{"_id":"6aa5adb6cfd47216410a1bae","slug":"fire-broke-out-in-the-room-while-mobile-was-charging-youth-got-burnt-deoria-news-c-208-1-deo1036-191657-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोबाइल चार्जिंग के दौरान कमरे में लगी आग, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोबाइल चार्जिंग के दौरान कमरे में लगी आग, युवक झुलसा
Sun, 13 Sep 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के बेलमहा बाजार में मोबाइल चार्जिंग के दौरान कमरे में आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और युवक को कमरे से निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बेलमहा बाजार निवासी 20 वर्षीय जमील अहमद शुक्रवार की देर रात दुकान बंद करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। बताया जा रहा है कि सोने से पहले उसने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान चार्जर में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने बिस्तर सहित कमरे में रखे अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटों में घिरने से जमील अहमद गंभीर रूप से झुलस गए। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को सूचना दी। लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को कमरे निकाला। परिजन उसे तत्काल सीएचसी पथरदेवा ले गए।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पहले मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। परिजन के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।