{"_id":"65f728d7ff90ce78df0d3fb4","slug":"fire-broke-out-in-shop-under-suspicious-circumstances-rs-52300-burnt-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-121609-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकान में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, 52300 रुपये जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकान में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, 52300 रुपये जले
विज्ञापन
खुखुंदू चौराहे के गड़ेर रोड में ग्राहक जनसेवा केंद्र में लगी आग।संवाद
- खुखुंदू चौराहे के गड़ेर रोड पर ग्राहक जनसेवा केंद्र और मोबाइल की दुकान में हुई वारदात, अन्य दुकानदारों में दहशत
- आग में लैपटॉप और मोबाइल के उपकरणों समेत साढ़े तीन लाख का हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर स्थित ग्राहक जनसेवा केंद्र और मोबाइल की दुकान में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। इसमें 52300 रुपये समेत तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आरोप है कि दुकान के शटर का ताला तोड़कर आग लगाई गई है। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस के सहयोग से आग बुझाई गई। हालांकि तब-तक सब कुछ जल चुका था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दुकान में हुई इस वारदात से अन्य दुकानदार दहशत में हैं।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी ओमनाथ कुशवाहा स्थानीय चौराहे के गड़ेर रोड में किराए पर कमरा लिए हैं। उसी में ओम सहज जनसेवा केंद्र और मोबाइल की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात को दुकान बंद कर घर चले गए। बताया जा रहा है कि रात में दुकान के शटर का ताला तोड़कर किसी ने आग लगा दी। दुकान में रखा 52300 रुपये, एनसीपीयू, माॅनीटर, लैपटॉप, तीन प्रिंटर, दो लेमिनेशन मशीन और बड़े पैमाने पर मोबाइल एसेसरीज समेत साढ़े तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया।
घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने दुकानदार को रविवार सुबह दी। दौड़ते-भागते मौके पर पहुंचे दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दुकान से आग की लपटें उठती देख मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर डेढ़ फुट उठा था और ताला गायब था। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।