{"_id":"681cff77a7b749b004013657","slug":"fire-broke-out-in-kasya-power-house-power-supply-to-450-villages-disrupted-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-153213-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कसया पावर हाउस में लगी आग, 450 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कसया पावर हाउस में लगी आग, 450 गांवों की बत्ती गुल
Fri, 09 May 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 09 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। कसया पाॅवर हाॅउस में बृहस्पतिवार की रात में अचानक आग लग गई। इससे तरकुलवा, पथरदेवा और बघौचघाट उपकेंद्रों के करीब 450 गांवों की बत्ती गुल हो गई। इससे लगभग 10 लाख आबादी को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा, बघौचघाट औ पथरदेवा उपकेंद्रों की मेन सप्लाई 132 केवी कसया पावर हाउस से होती है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे तकनीकी खराबी के चलते इस पवर हाउस पर आग लग गई। वहां लगा मेन सप्लाई का केबल देखते ही देखते ही धू-धू कर जलने लगा।
कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। कसया पावर हाउस में आग लगने से तरकुलवा आर पथरदेवा नगर पंचायत कस्बा के अलावा गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, मुंडेरा बाबू, बनजरिया, सोंहुला रामनगर, मलसी, बघौचघाट कस्बों सहित 450 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
बिजली निगम के कर्मचारी खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए थे, लेकिन देर रात तक उन्हें सफलता नहीं मिली थी। उधर, लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही बिजली निगम के सिस्टम जवाब देने लगते हैं।