{"_id":"6af08a18ded5c2be4507b331","slug":"fir-registered-against-six-people-including-a-couple-in-a-case-of-assault-deoria-news-c-208-1-deo1035-196229-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट के मामले में दंपती समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट के मामले में दंपती समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि गोलबंद होकर आए पट्टीदारों ने लाठी-डंडे व कुदाल से हमला कर मां और बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोन्हवलिया गांव निवासी शलहंती देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका घूरा दूसरे की जमीन में है। पांच नवंबर की शाम करीब सात बजे इसी बात को लेकर उनके पट्टीदारों ने गोलबंद होकर उन पर और उनकी बेटी पर हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी बेटी के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।
पुलिस ने मामले में अनीता देवी, मुन्ना, मनीष, नेबूलाल, हरीलाल और निक्की कुमारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
इस संबंध में सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।