{"_id":"6a9db72c7062b2f53e05a1fa","slug":"fir-lodged-against-teacher-who-worked-in-someone-elses-name-for-16-years-deoria-news-c-208-1-deo1048-191090-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दूसरे के नाम पर 16 साल से नौकरी कर रही शिक्षिका पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दूसरे के नाम पर 16 साल से नौकरी कर रही शिक्षिका पर प्राथमिकी दर्ज
Mon, 07 Sep 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
लार । उच्च प्राथमिक विद्यालय में दूसरे के शैक्षिक प्रमाणपत्र पर सहायक अध्यापक की नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया है। खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर की शिकायत पर आरोपी शिक्षिका गरिमा सिंह निवासी बरडीहा दलपत पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम की शिकायत के मुताबिक विभागीय रिकाॅर्ड में गरिमा सिंह ने 27 जुलाई 2010 को प्राथमिक विद्यालय बरसात में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पाई थी। 22 दिसंबर 2014 को पदोन्नति के बाद लार क्षेत्र के बरडीहा दलपत उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर बतौर सहायक अध्यापक के तौर पर सेवा दे रही थी।
जांच में सामने आया कि आरोपी शिक्षिका ने बस्ती जिले के संसारपुर निवासी वास्तविक गरिमा सिंह पुत्री भारत सिंह के शैक्षिक प्रमाण पत्र का प्रयोग कर गलत तरीके से नौकरी हासिल की है।
विज्ञापन
जांच के दौरान यह सामने आया है कि जिन अभिलेखों का प्रयोग नौकरी के लिए किया गया है उसकी वास्तविक हकदार गरिमा सिंह हैं जो वर्तमान में अयोध्या जिले के मसौधा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हंसापुर में तैनात हैं।
इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छह अगस्त 2025 के आदेश से गरिमा सिंह की प्रथम नियुक्ति तिथि 27 जुलाई 2010 से निरस्त कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर रामप्यारे राम ने 22 अगस्त 2026 को लार थाने में शिकायत दी। साथ ही मूल पत्रावली की 33 पन्नों की छायाप्रति भी पुलिस को सौंपा। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया की खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर आरोपी शिक्षिका पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।