फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged against 100 people including SP's assembly constituency president

Deoria News: सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष समेत 100 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 03:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 100 people including SP's assembly constituency president
रुद्रपुर। नगर के लाला टोली वार्ड में होली के दिन युवक की मौत पर अस्पताल में हुए बवाल पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 100 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया। जिसमे सपा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष संतोष यादव समेत अन्य पर भीड़ को भड़का कर अस्पताल में तोड़फोड़ करने का चिकित्सक ने आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

लाला टोली वार्ड निवासी डॉ. सुशील मल्ल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके आवास के भूतल पर डॉ. अमरनाथ मल्ल अस्पताल संचालित करते है। 4 मार्च की दोपहर कुछ लोग भोलू यादव निवासी कृतपुरा को लेकर उपचार कराने आए। इस दौरान युवक की हालत खराब देख उसे रेफर किया गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद कुछ लोग उनके अस्पताल पर पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिए। तीन लोगों ने भीड़ को उकसा कर अस्पताल में जबरन दरवाजा तोड़वा कर घुसा दिया। भीड़ जमकर तोड़फोड़ की। बवाल करने वालों ने सीसीटीवी और वाहन तोड़ दिया। घटना सामने के सीसीटीवी में भी कैद है। घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर बवाल कर रहे लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपी संतोष यादव, सपा विधान सभा रुद्रपुर अध्यक्ष निवासी फतेहपुर, मंत्री बृजेश पासवान निवासी कृतपुरा, अमन सिंह निवासी नकईल सहित 100 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया है।
सीओ हरिराम यादव ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed