{"_id":"6ab179685286aaf7cf0a2115","slug":"consumers-distressed-by-power-cuts-low-voltage-causing-misery-deoria-news-c-208-1-deo1026-192362-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, रुला रही लो -वोल्टेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, रुला रही लो -वोल्टेज
Tue, 22 Sep 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। तेज धूप व उमस के बीच बिजली कटौती से इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्र के उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली सप्लाई रहने पर भी लो - वोल्टेज की वजह से पंखे नहीं चल पा रहे। इन्वर्टर भी जवाब दे जा रहा है।
कुशीनगर के कसया डिवीजन से क्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार आपूर्ति का तार जर्जर हो चुका है। आए दिन कहीं न कहीं टूट कर गिर जा रहा है। भार सहन न कर पाने की वजह से क्षेत्र की जर्जर तार भी प्रतिदिन कहीं न कहीं टूट जा रहा है। इसकी इसकी वजह से इमिलिया के अलावा पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई भी बाधित हो रही है। रविवार की रात को तेज उमस भरी गर्मी के बीच बिजली सप्लाई अनगिनत बार कटी। यही हाल सोमवार को भी रहा। बिजली कब आ रही है, कब जा रही है लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा। सप्लाई आने के बाद भी वोल्टेज की कमी से पंखे नहीं चल पा रहे। इन्वर्टर भी ठीक से चार्ज नहीं हो पा रहा।
इमिलिया के जेई इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि सभी फीडर ओवरलोड की वजह से एक साथ नहीं चल पा रहे। जहां फाल्ट आदि हो रहा है, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तत्काल ठीक कराकर सप्लाई बहाल कराई जा रही है।