फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fight in two party

भोजन के दौरान भिड़े बराती और घराती, अफरातफरी

Mon, 13 Jun 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
fight in two party
भोजन के दौरान भिड़े बराती और घराती, अफरातफरी
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/मदनपुर। स्थानीय कस्बा के शेख टोल स्थित दलित बस्ती में रविवार को आई बरात में भोजन के दौरान बराती और घराती आपस में भिड़ गए, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाह संपन्न कराया। मारपीट में दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोट आई।

मदनपुर कस्बा के शेख टोल बस्ती निवासी परदेशी के पुत्री की रविवार को शादी थी, जिसमें रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भैंसहीं गांव से बरात आई थी। ग्रामीणों का कहना है कि द्वारपूजा के साथ भोजन का कार्यक्रम भी चल रहा था। इसी बीच भोजन परोसने के दौरान एक बराती के कपड़े पर सब्जी गिर गई, जिससे कपड़ा खराब हो गया। इसे लेकर कहासुनी और मारपीट होने लगी। मारपीट के कारण बराती रात में ही चल गए। विवाद को देखते हुए दूल्हा शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाह संपन्न कराया। थानाध्यक्ष मदनपुर बीबी राजभर ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed