फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight between two parties over land dispute, case registered

Deoria News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

Mon, 16 Jun 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over land dispute, case registered
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजला गांव में सोमवार को भूमि विवाद मेंं दो पक्ष में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर 16 नामजद और इतने ही अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रजला गांव के यादव टोला निवासी मुन्नीलाल यादव और अरविंद यादव के बीच खेत से मिट्टी निकालने का विवाद चल रहा था। इसी बात पर सोमवार की सुबह दोनों पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि लाठियां चलने लगीं। मुन्नीलाल के पक्ष के मुन्नीलाल, कमला, विशाल, दीपू, अजीत, मंजीत तथा अरविंद पक्ष के अरविंद, रामईश्वर, धर्मेद्र, रामचंद्र यादव, दीपक, अंशू, अंकूर, रितिक, लिलावती देवी घायल हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed