{"_id":"6228e11e80758d3a133903a3","slug":"fight-between-doctor-and-pharmacist-in-hospital-deoria-news-gkp4294361198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में डॉक्टर और फार्मासिस्ट में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में डॉक्टर और फार्मासिस्ट में मारपीट
विज्ञापन

पथरदेवा/बघौचघाट। स्टोर रूम में दवा निकालने की बात पर बुधवार को डॉक्टर और फार्मासिस्ट में मारपीट हो गई। इस वजह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी समय तक अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सीएमओ को दी है।
पथरदेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर स्टोर रूम से दवा निकालने पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट के बीच कहासुनी हो गई। फार्मासिस्ट ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर अपनी मर्जी से स्टोर रूम से जबरदस्ती दवा निकालते हैं। मना करने पर मारपीट करने लगे। वहीं, डॉक्टर ने आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट दवा बेच देते हैं।
मरीजों को दवा लिखने के बाद नहीं मिलती। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह बताया कि फार्मसिस्ट आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों से उलझते रहते हैं। आज डॉक्टर से दवा के लिए झगड़ा हुआ है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मामला की जांच एसीएमओ से कराई जाएगी।