फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Female students tied Rakhis to police personnel and received an assurance of safety.

Deoria News: पुलिस को राखी बांध छात्राओं ने लिया सुरक्षा का भरोसा

Fri, 28 Aug 2026 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Female students tied Rakhis to police personnel and received an assurance of safety.
देवरिया। रक्षाबंधन पर जिले में पुलिस और बेटियों के बीच विश्वास और सुरक्षा का रिश्ता मजबूत करने के लिए ‘राखी विद खाकी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइंस के साथ ही जिले के विभिन्न थानों में स्कूली छात्राओं और बच्चों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और बेटियों के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत करना रहा। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस हमेशा संवेदनशील और तत्पर रहेगी। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहकर त्योहारों पर भी ड्यूटी करते हैं और समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed