फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father is not aware of son's death

Deoria News: पिता को बेटे की मौत की जानकारी नहीं

Sun, 25 May 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Father is not aware of son's death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सेना के जवान मोनू पांडेय के साथ करंट की चपेट में उसके पिता कृष्ण बिहारी पांडेय भी आ गए थे। संयोग अच्छा रहा कि करंट का झटका लगने के बाद दूर जा गिरे। परिजन सभी के साथ उन्हें भी सीएचसी ले गए।
हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वह अब भी अस्पताल में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे में बेटे की मौत की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। वह बेटे की मौत की खबर से अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

...
इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन गिर पड़े रामप्रवेश
: घर आने के दौरान लखनऊ के पास डिवाइडर से कार टकराई, घायल रामप्रवेश कुशवाहा को इकलौते बेटे पवन की हादसे में मौत की खबर फोन पर मिली तो वह फर्श पर अचेत होकर गिर पड़े। साथ काम करने वाले लोगों ने उन्हें किसी तरह संभालते हुए चार पहिया वाहन से घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचने के दौरान अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें वह घायल हो गए। इसके बाद अपना दर्द भूल बेटे को अंतिम बार देखने के लिए दूसरी गाड़ी बुक कर घर पहुंचे। दरवाजे पर बेटे का शव देख लिपट कर चीखने लगे। रामप्रवेश कुशवाहा गुड़गांव में किसी कंपनी में काम करते हैं।

घर पर पत्नी इंदु देवी, बेटी शिल्पी और 18 वर्षीय बेटे पवन के साथ रहती हैं। पवन शुक्रवार को घर बरामदे में बैठा था, तभी कुछ लोग उसे टिन शेड उठाने की बात कहकर बुला ले गए। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed