फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers started a gradual fast demanding compensation

Deoria News: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Wed, 23 Oct 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers started a gradual fast demanding compensation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया बाईपास से प्रभावित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन व भूमि बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में पड़री चौराहा और बैतालपुर बरारी मोड़ पर अनिश्चितकालीन धरना एवं क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। पड़री चौराहे भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार, भाकियू जिला महासचिवधनंजय सिंह, भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजीत त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुग्रीव मिश्रा के नेतृत्व में भीमपुर, बरारी, भगवतीपुर से लेकर मुंडेरा बुजुर्ग अहिलवार बुजुर्ग, सुकरौली, दुबौली, मीर देवरिया के बीच करीब दो दर्जन गांवों के किसान पहुंचे।
किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि किसानों द्वारा लगातार डेढ़ वर्षों से 2024 के नए सर्किल रेट या बाजार मूल्य में से जो अधिकतम हो उसका चार गुना मुआवजा देने, ग्रामीण या शहरी किसानों के गाटा में 101 एयर का चार गुना अथवा शहरी में दो गुना मुआवजा देने के बाद दोनों में हो रहे 67 प्रतिशत की कटौती को बंद किया जाए। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजीत त्रिपाठी ने कहा कि भीमपुर बरारी और भगवतीपुर के करीब चालीस मकानों दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को तोड़कर सड़क निकाली जा रही हैं जो सरासर अन्याय है। जिला महासचिव धनंजय सिंह ने कहा कि मकानों को तोड़कर फोरलेन की सड़क नहीं बनेगी भले ही मार्ग बदलना पड़े। धरना में संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य सुग्रीव मिश्रा, भाकियू के जिला संयोजक सदानंद यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामदेव राय, जिला उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, जिला सलाहकार मदन चौहान, युवा जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव, बृजेश सिंह, राजनाथ यादव, संजय सिंह, शिवाजी चौहान, राघवेंद्र चौहान, विनोद यादव आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैतालपुर बरारी तिराहे मोड़ पर गौरा, परसिया मल्ल गांव से लेकर सिरजम, इटवा, गुड़री बलुआ के बीच एक दर्जन गांवों के किसानों ने भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही, अजय त्रिपाठी एस एस अंसारी, कृष्ण कांत त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही ने कहा कि जिला प्रशासन एक तरफ 2020 के सर्किल रेट से मुआवजा दे रहा है जबकि 2020 में बाईपास से जुड़े सभी 37 गांव ग्राम पंचायत थे और सभी 37 गांवों के किसानों ने 2021 के पंचायत चुनाव में भाग लिए थे। संगठन किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। धरने में मुख्य रूप से भाकियू जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रदेव सिंह, मण्डल प्रवक्ता अरविन्द उपाध्याय, रामकिशोर चौहान, भरत मणि त्रिपाठी, अनूप तिवारी, सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, लाल प्रताप सिंह, रमाकांत त्रिपाठी आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन किसान संगठनों को भेजा पत्र
देवरिया। जिला प्रशासन ने किसान संगठनों को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से एडीएम प्रशासन ने कहा कि 11 सूत्री मांग पत्र के निस्तारण के लिए भेज दिया गया है। प्रमुख सचिव के स्तर से कार्यवाही व निर्देश प्रतिक्षित है।

देवरिया बाईपास मार्ग एवं सलेमपुर नवलपुर बाइपास मार्ग में शामिल किसानों, भू-स्वामियों की भूमि के उचित एवं सही मुआवजा निर्धारण तथा अन्य सम्बन्धित समस्याओं के निवारण को ले किसान संगठन ने आंदोलन छेड़ दिया। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू एवं भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने रेलवे ढाले के बगल में पड़री चौराहे पर एवं बैतालपुर पुलिस चौकी के बगल में बैतालपुर बरारी मोड पर कमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दे दी। इसकी जानकारी होते ही एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने किसान संगठन को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि मांगों के निस्तारण के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, उप्र, लखनऊ को मार्गदर्शन के लिए पत्र प्रेषित किया गया है जिसपर प्रमुख सचिव स्तर से कार्यवाही, निर्देश प्रतीक्षित है। जैसे ही कोई आदेश निर्गत होता है किसानों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed