फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Family members were sleeping on the roof while thieves ransacked the house below.

Deoria News: छत पर सो रहे थे परिवार सदस्य, नीचे चोरों ने खंगाल डाला घर

Mon, 29 Jun 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Family members were sleeping on the roof while thieves ransacked the house below.
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी, आभूषण, टैबलेट और कीमती कपड़ों समेत लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। वारदात के समय पूरा परिवार गर्मी के कारण मकान की छत पर सो रहा था। सुबह बेटे की नजर खुले मुख्य गेट पर पड़ी तो चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। ट्रॉली बैग और बॉक्स खेत में खाली मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार के मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के डुमडीहाई गांव निवासी इकरामुल हक वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। वह फेरी का काम करते हैं। शनिवार की रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सभी लोग छत पर सोने चले गए। रविवार की सुबह उनका बेटा शरीफूल हक नीचे उतरा तो मकान का मुख्य गेट खुला देखकर उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

जब परिवार के लोगों ने कमरों की जांच की तो सामान बिखरा मिला और बॉक्स और ट्रॉली बैग गायब थे। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित ने सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस पर सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी की जानकारी सीओ गौरव सिंह को दी। इसके बाद सीओ फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाते हुए जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर घर में रखा छोटा बॉक्स उठा ले गए, जिसमें डेढ़ लाख रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा पत्नी के बैग में रखे सात हजार रुपये नकद, सोने का मांगटीका, कान के टप्स, गले का हार, हसुली, बेटी का टैबलेट तथा कीमती कपड़े भी चोर अपने साथ ले गए। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मौखिक सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed