फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eyes are turning red due to sunlight, people are reaching the hospital

Deoria News: धूप लगने से आंखें हो रहीं लाल, लोग पहुंच रहे अस्पताल

Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Eyes are turning red due to sunlight, people are reaching the hospital
मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए खड़े मरीज व तीमारदार। संवाद
खुजली, जलन व आंख से पानी आने की समस्या से परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तेज धूप व गर्म हवा का आंखों पर गहरा असर पड़ रहा है। इससे बच्चों से लेकर बड़ों की आंखों में एलर्जी होने से जलन, खुजली की समस्या तेजी से बढ़ रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों को देखकर विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 15 दिनों में आंखों की समस्या के रोगी बढ़े हैं। प्रतिदिन 70 से 80 रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
नेत्र चिकित्सक एके कटियार ने बताया गर्म हवा, धूल व प्रदूषण का आंखों पर असर पड़ रहा है। धूप के कारण आंखों में जलन, खुजली की समस्या बढ़ जाती है। टेरेजियम व मोतियाबिंद जैसी बीमारी होने की आशंका रहती है। आंखों में एलर्जी होने पर जलन, खुजली से आंखें लाल हो जाती हैं और आंखों से पानी बहने लगता है। गर्मी में ज्यादा देर तक पंखे में रहने के कारण आंखों में नमी की समस्या हो जाती है। आंखों की देखभाल के लिए साफ-सफाई जरूरी है। बीमारी से बचाव के लिए आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। तेज धूप होने पर काला चश्मा पहनकर ही बाहर निकलें और बिना किसी डॉक्टर के परामर्श से कोई भी आई ड्राॅप का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

------------
धूप से आंखों का करें बचाव
- धूप का चश्मा लगाएं।
- बार-बार ठंडे पानी से आंखें धोएं।
- अपनी आंखों पर सन स्क्रीन का प्रयोग करने से बचें।
- सिर ढककर धूप में निकलें।
---------------
धूप लगने से आंखाें में जलन हो रही है। पानी आ रहा है। डॉ. ने आई ड्राॅप लिखा है। धूप से बचने की सलाह दी है। - जितेंद्र पांडेय, बिजयीपुर
----------
15 दिनों से आंख से पानी आ रहा है। लालिमा रह रही है। चिकित्सक ने बताया कि धूप और धूल के कारण आंख में एलर्जी हो गई है। ठंडे पानी से धोने व आई ड्रॉप डालने को कहा है। - राघव, रामगुलाम टोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed