{"_id":"61cb4d31a069cc26f724c6ea","slug":"expelled-from-samadhan-divas-deoria-news-gkp421600148","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान दिवस में पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा
तरकुलवा। जिलाधिकारी की पहल पर आयोजित किए जा रहा ‘ग्राम समाधान दिवस प्रशासन जनता के द्वार’ से फरियादियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सिरवनिया के ग्राम समाधान दिवस में पहुंचे कर्मियों को गुस्साए ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। उनका आरोप था कि उनकी किसी भी शिकायत का अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं और ना ही उचित सलाह दे रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन हल्का कानूनगो बृजभूषण शर्मा को देकर कार्रवाई की मांग की।
विकास खंड के सिरवनिया गांव में मंगलवार को पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम समाधान दिवस में उस समय अफरातफरी मच गई, जब ग्रामीण आय प्रमाणपत्र नहीं बनाने पर विरोध करने लगे। उन्होंने लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी पर आरोप लगाकर खदेड़ना शुरू कर दिया। नाराज ग्रामीण प्रदर्शन कर लेखपाल व ग्राम विकास के तत्काल स्थानांतरण की मांग करने जगे। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि ग्राम समाधान दिवस में लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी उनकी एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं करते और न ही संतोषजनक सुझाव देते हैं। उन्हें तत्काल हटाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र, विशुनदेव, मदन सिंह, रामकृपाल, प्रयाग पाण्डेय, मुकेश, राम राज गोंड, केशव खरवार, राकेश, राज सिंह, रामनाथ सिंह, रामध्यान शर्मा, किशोर, बीरबली, बालकृष्ण प्रजापति, नरेंद्र आदि शामिल रहे। ग्राम विकास अधिकारी सतीश ने बताया कि आय प्रमाणपत्र नहीं बनाने से ग्रामीण नाराज थे। लेखपाल दीपिका कुशवाहा का कहना था कि एक व्यक्ति द्वारा आय प्रमाण पत्र का आवेदन किया गया है। जिसे स्थलीय सत्यापन के बाद ही बनाया जाएगा। मगर, कुछ लोग बिना सत्यापन के ही आय बनाने का दबाव बना रहे थे। बीडीओ डा. अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि मैं दूसरे गांव में समाधान दिवस में हूं। मामला संज्ञान में नहीं है। पता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
समाधान दिवस में नहीं पहुंचे डीएम-एसपी लोग हुए मायूस
पड़री बाजार। सलेमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिलौली उर्फ डेहरी में मंगलवार को समाधान दिवस पर डीएम व एसपी को आना था। प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान, सचिव एवं बीडीओ तैयारी में लगे थे। लेकिन दो बजे डीएम व एसपी के नहीं आने की सूचना मिली। मौजूद फरियादी निराश हो गए। बीडीओ, एडीओ पंचायत अनिल धर द्विवेदी, सचिव अश्विनी मल्ल, प्रधान प्रतिनिधि विकास कुमार, एसओ नवीन चौधरी ने 12 मामलों में चार का निस्तारण कराया।
विज्ञापन
पांच गांवों में नहीं पहुंचे फरियादी
बरहज। ब्लॉक क्षेत्र के नौ गांवों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पांच ग्राम पंचायतों में फरियादी नहीं पहुंचे। हालांकि अलग-अलग गांवों में आए आठ मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
मंगलवार को नौ गांवों में आयोजित ग्राम समाधान दिवस में बेलडांड में दो, मिर्जापुर दो, भदिला प्रथम तीन, भीखमपुरा में एक मामले आए। जबकि खुदियां बुजुर्ग, अम्मा पांडेय, सिसईंगुलाब राय, परसियां देवार और विशुनपुरा में कोई मामला नहीं आया। दिवस पर बीट आरक्षी, सचिव, लेखपाल और ग्राम प्रधान मुस्तैद रहे। वहीं अधिकारी नजर रखे हुए थे। इस दौरान एडीओ पंचायत पूर्णिमा यादव, अजीत विक्रम सिंह, संजय यादव, नवनीत सिंह, लवकुश, शिवहरी प्रभाकर, ओमकार सोनकर, अभिषेक कुमार, विमल कुमार, चंद्रभान यादव, विनीत सिंह, दिग्विजय यादव, धर्मेंद्र, विवेक सिंह, राजनाथ यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।