फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   every bjp workers becomes strong with thoughts and rituals

विचार और संस्कारों से प्रबल होता है भाजपा का हर कार्यकर्ता: रमापति

Sat, 21 Nov 2020 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
every bjp workers becomes strong with thoughts and rituals
विचार और संस्कारों से प्रबल होता है भाजपा का हर कार्यकर्ता: रमापति
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को औरा चौरी कार्यालय पर हुई। इसमें मंडल प्रशिक्षण वर्ग को लेकर प्रदेश की ओर से तय किए गए कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।
भाजपा का इतिहास व विकास, 2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव एवं हमारा दायित्व, हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, पिछले छह साल में हुए अन्त्योदयी प्रयत्न, भारत के सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत, सोशल मीडिया का उपयोग, हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, प्रदेश में भाजपा सरकार एवं उपलब्धियां या भाजपा की भूमिका आदि अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं की सूची तय की गई।
विज्ञापन

सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता अदम्य साहस, उत्साह, विचार और संस्कारों से इतना प्रबल होता है कि वह समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। भाजपा का कार्यकर्ता समाज में अपने अनुशासन और अच्छे कार्य के लिए पहचाना जाता है तो इसमें नीचे के स्तर पर होने वाले इस प्रशिक्षण की भूमिका बड़ी है। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि मंडलों के प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं के बीच सभी विषय पर ठीक तरीके से और तय समय में जानकारी दी जाए। इस दौरान मारकंडेय शाही, विजय कुमार दुबे, महेंद्र यादव, छट्ठे लाल निगम, हरिचरण कुशवाहा, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, संतोष त्रिगुणायक, वीरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, निर्मला गौतम, राजकुमार शाही, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्रा, धनुषधारी मणि, नवीन सिंह, पवन मिश्रा, रामअशीष प्रसाद, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed