फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Evening becomes a partisan in the quarrel of others, blood flows in the morning

Deoria News: दूसरों के झगड़े में शाम को बने पक्षकार, सुबह बहाया खून

Fri, 03 Jul 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Evening becomes a partisan in the quarrel of others, blood flows in the morning
न हथियागढ़ घटनास्थल पर जिले के उच्च अधिकारियों को मामले से फोन के माध्यम से अवगत कराते एसओ अश्व
देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव में दो लोगों के बीच शुरू हुए मामूली विवाद की सूचना पर विवाद सुलझाने मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के पक्षकार इस कदर बहक गए कि एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए। लोगों के बार-बार समझाने पर एक दिन पहले दोनों तरफदार समझ कर मान तो गए, मगर अगली सुबह खूनी संघर्ष में बदल गई। राजू शर्मा की हत्या के साथ दोनों परिवारों के बीच चला आ रहा अमन और चैन एक झटके में दुश्मनी में बदल गया। इसे लेकर गांव के लोग भी हैरान हैं।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के हरेराम शर्मा और प्रदीप सिंह के रिश्ते अच्छे थे। गांव में चर्चा है कि बृहस्पतिवार की शाम को हरेराम और प्रदीप एक साथ चौराहे पर बैठे थे। इस दौरान किसी बात पर दोनों के बीच अचानक कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। इसकी जानकारी होने पर हरेराम की तरफ से चाचा का बेटा (चचेरा भाई) राजू शर्मा और प्रदीप की तरफ से भतीजा अनुज कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। ये दोनों भी पक्षकार बन गए। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि घर आने के बाद रात में भी दोनों पक्षों और पक्षकारों के बीच गाली- गलौज हुई थी।
विज्ञापन

इसी बीच राजू शर्मा का पटीदार नवनाथ बाइक से कहीं जा रहा था। सामने से आ रहे प्रदीप ने उसे अपशब्द कहकर धमकी दी थी। किसी तरह से रात में माहौल शांत हो गया। सुबह होते ही दोनों तरफ के पक्षकार फिर विवाद करने लगे। आरोप है कि अनुज सिंह, प्रदीप सिंह सहित कुछ लोगों ने राजू शर्मा को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए चाकू से गला रेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू को बचाने में पटीदार सुधीर शर्मा के भी पेट में चाकू लग गया। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू अभी नहीं मिला है। वारदात के बाद गांव का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। राजू की हत्या के साथ ही दो पड़ोसियाें के बीच पुरखों के जमाने से चली आ रही मोहब्बत अब अदावत में बदल गई है।
रामपुर कारखाना के एसओ अश्वनी प्रधान का कहना है कि पीड़ित परिवार से सुबह से तहरीर मांगी जा रही है। शाम साढ़े पांच बजे पत्नी ने तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
...
दो भाइयों में छोटा था राजू

राजू शर्मा दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई शिवम शर्मा विदेश में रहते हैं। पिता दशरथ शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है। राजू की मौत से माता सुमन देवी, पत्नी प्रीति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। राजू की डेढ़ वर्षीय इकलौती बेटी की मासूमियत देख सभी भावुक थे। राजू गांव में ही फर्नीचर का काम कर परिवार का जीवन-यापन करता था।


...

मामूली सी बात ने बना दिया हत्यारोपी

गांव के लोगों का कहना है कि हरेराम और प्रदीप के बीच अच्छे संबंध थे। बृहस्पतिवार को दोनों चौराहे पर साथ थे। अनुज और राजू का घर आमने-सामने है। रात को भी माहौल शांत था। राजू की पत्नी प्रीति देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक दिन पहले शाम को पटीदार नवनाथ बाइक से जा रहे थे। इसी बीच प्रदीप ने विवाद कर लिया। योजनाबद्ध तरीके से सुबह उनके पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed