{"_id":"6849c496a3eb28ff8d0ca3c0","slug":"even-after-paying-off-the-loan-they-are-not-leaving-the-widows-land-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-155796-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कर्ज चुकाने के बाद भी नहीं छोड़ रहे विधवा की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कर्ज चुकाने के बाद भी नहीं छोड़ रहे विधवा की जमीन
Wed, 11 Jun 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के बैदौली गांव में एक विधवा ने जमीन के बदले पति के लिए 3.59 लाख रुपये उनकी मृत्यु के बाद लौटा दिए है। फिर भी कब्जाधारी जमीन नहीं छोड़ रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार को जमीन की जुताई कराने पहुंची तो कब्जाधारी ने लाठी-डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया।
जमीन की तरफ दोबारा देखने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाने पहुंच पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैदौली गांव निवासी सुमन देवी के पति स्व. सचिन कुमार चौरसिया की 10 माह पहले करंट लगने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पति के क्रिया-कर्म के बाद गांव के कुछ लोग दरवाजे पर आए और बोले कि सचिन ने 14 कट्ठा खेत की जमीन पर 3.59 लाख रुपये कर्ज लिया था, जबकि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। फिर भी धीरे-धीरे रुपये इकट्ठा कर करीब डेढ़ माह पहले सारे रुपये कब्जाधारी के खाते में भेज दी। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। एसओ कल्याण सिंह सागर का कहना है कि दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार को थाने बुलाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।