फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Encroachment not removed even after a year

Deoria News: पैमाइश के साल भर बाद भी नही हटा अतिक्रमण, आक्रोश

Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Encroachment not removed even after a year
तरकुलवां क्षेत्र के नरायनपुर गांव में काली स्थान की जमीन पर है दबंगों ने किया है अतिक्रमण
विज्ञापन


देवरिया। तरकुलवां थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में पैमाइश के एक साल बाद भी काली स्थान की जमीन से अतिक्रमण नहीं हटा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में आरजी नंबर 761 रकबा 0.045 हेक्टेयर पर सरकारी अभिलेखों में बंजर दर्ज है। जिसमें काली माता का स्थान है, जहां गांव की सभी महिलाएं पूजा पाठ करती हैं। नवरात्र में यहां मां दुर्गा की प्रतिमा रखकर ग्रामीण पूजापाठ करते हैं। इससे सटे आरजी नंबर 762 जो सरकारी अभिलेख में आबादी वर्ग 6 (2) की भूमि है, जिसके कुछ हिस्से पर भी महिलाएं पूजापाठ करती हैं। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने इस जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन

गांव के गोविंद चौहान की ओर से तहसील व थाना दिवस एसडीएम से की गई शिकायत के बाद एसडीएम की मौजूदगी में कानूनगो और लेखपाल द्वारा 22 जुलाई 2022 को जमीन की पैमाइश कर सीमांकन किया जा चुका है। लेखपाल और कानूनगो ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम सदर और तहसीलदार को प्रेषित कर दिया है। पैमाइश और सीमांकन के बाद भी दबंगों ने काली स्थान की जमीन से अतिक्रमण को नहीं हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरफराज अहमद, गोविंद चौहान, महेश चौहान, गोवर्द्धन मद्धेशिया आदि ने उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर उक्त जमीन ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। नायब तहसीलदार यदुवंश यादव ने बताया कि जल्दी ही काली माता स्थान की जमीन से अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed