{"_id":"672fc31a75e9227e160bda24","slug":"employed-people-can-increase-their-educational-qualification-by-choosing-a-course-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-139362-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौकरी पेशा लोग कोर्स का चयन कर बढ़ा सकते हैं अपनी शैक्षिक योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौकरी पेशा लोग कोर्स का चयन कर बढ़ा सकते हैं अपनी शैक्षिक योग्यता
Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इग्नू अध्ययन केंद्र शहर के बाबा राघवदास पीजी कॉलेज के तत्वावधान में शनिवार को नव प्रवेशित शिक्षार्थियों की इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यूएन त्रिपाठी ने इग्नू में प्रवेश और परीक्षा के बारे में जानकारी दी। कहा कि सिविल सेवा में तैयारी करने वाले अधिकांश छात्र विभिन्न अध्ययन केंद्रों से प्रवेश लेकर न सिर्फ शैक्षिक योग्यता बढ़ाते हैं, अध्ययन सामग्री से तैयारी करते हैं।
कहा कि इग्नू से सरकारी, अर्ध सरकारी, पुलिस, सेना आदि में नौकरी करने वाले अधिकारी, कर्मचारी सुविधा के मुताबिक कोर्स का चयन कर अपनी शैक्षिक योग्यता बढ़ा सकते हैं। यह न सिर्फ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराती है, आनलाइन अध्ययन सामग्री के साथ ई-ज्ञानकोष के जरिए भी अध्ययन को आसान बनाती है। कहा कि महाविद्यालय के केंद्र पर डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कोर्स सहित 31 प्रोग्राम प्रवेश के लिए उपलब्ध है। प्राचार्य प्रो. शरद चंद्र मिश्र, प्रो. हरिशंकर गोविंद राव, प्रो. पीएन सिंह, इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अमरनाथ, महाविद्यालय के प्रो. रमेश यादव, डॉ. सतेंद्र कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार बौद्ध आदि मौजूद रहे।