{"_id":"661d9ce760758d9498072b94","slug":"ect-fecility-in-lar-chc-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-123455-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लार सीएचसी में शुरू हुई रूट कैनाल व दांत बदलने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लार सीएचसी में शुरू हुई रूट कैनाल व दांत बदलने की सुविधा
Tue, 16 Apr 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
मरीजों को अब महंगे दामों पर बाहर जाकर नहीं कराना पड़ेगा दांतों का उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में आने वाले दांत के मरीजों को अब बाहर जाकर महंगे दामों पर रूट कैनाल ट्रीटमेंट नहीं कराना पड़ेगा। उन्हें अब अस्पताल में ही रूट कैनाल व दांतों के बदलने की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। सोमवार को सीएमओ डॉ. राजेश झा ने इसका शुभारम्भ फीता काट कर किया।
लार सीएचसी में इलाके के अलावा सीमावर्ती बिहार प्रांत के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। करीब तीन सौ से अधिक ओपीडी में पंजीकरण होता है। इसमें पचास से अधिक दंत रोग से पीड़ित मरीज आते हैं। दांतों की सड़न, गलन, मसूड़ा रोग, दांत बदलवाने, पायरिया, दांतों से बदबू होने पर मरीजों को उपकरण के अभाव में बाहर भेज दिया जाता है। जहां दो हजार से आठ हजार तक देकर उपचार कराना पड़ता है।
सीएचसी लार के अधीक्षक डॉ. बीवी सिंह ने शासन व सीएमओ को पत्र लिखकर दंत विभाग में इन सुविधाओं की मांग की थी। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने दांत रोगियों के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट, दांतों को बदलवाने, सहित दांतों से जुड़ीं सुविधाएं उपलब्ध कराई। साथ ही दांत की एक्स-रे मशीन भी लगाई गई है।
विज्ञापन
पहले दिन 40 से अधिक दंत रोगियों का उपचार किया गया। इसमें चार का रूट कैनाल किया गया। वहीं, अन्य मरीजों को परीक्षण के बाद डॉक्टर ने दवा लेने की सलाह दी।
कोट-
सीएचसी में रूट कैनाल, दांतों के बदलवाने, सड़न, मसूड़ों की उपचार की सुविधा नहीं थी। इससे मरीजों को बाहर जाकर महंगे दामों पर उपचार कराना पड़ता था। सोमवार से अब दांतों के समुचित इलाज की सुविधा सीएचसी में शुरू हो गई है। मात्र एक रुपये पंजीकरण शुल्क देकर मरीज अपना इलाज करा सकते हैं।
-डॉ. बीवी सिंह, सीएचसी अधीक्षक लार
इन जांचों की भी बढ़ीं सुविधाएं
सीएचसी लार में आने वाले मरीजों को अब लिवर, किडनी से जुड़ीं जांचें निशुल्क मिलनी शुरू हो गई हैं। पहले इन्हें 500 से दो हजार तक खर्च कर जांच करानी पड़ती थी। सोमवार से एसजीओटी, एसजीपीटी, सीरम यूरिया, क्रिटनीन की जांच भी निशुल्क शुरू हो गई है।
ऐसे होता है रूट कैनाल ट्रीटमेंट
रूट कैनाल ट्रीटमेंट एक ऐसा उपचार है, जिसमें डैमेज या इन्फेक्टेड दांतों को निकालने की जगह उसका ट्रीटमेंट किया जाता है। इस ट्रीटमेंट के दौरान दांतों की जड़ से वेंस और पल्प को हटा दिया जाता है। इसके बाद दांतों की जड़ से सफाई कर के उसे सिल कर दिया जाता है।
लोगों ने की बाल रोग विशेषज्ञ के तैनाती की मांग
सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से शिशुओं की उपचार में परेशानी होती है। इसे लेकर सोमवार को इलाके के लोगों ने सीएमओ से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की। इस पर सीएमओ ने जल्द तैनाती का आश्वासन दिया। इसके अलावे महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बीनू गुप्ता के अस्पताल नहीं आने की शिकायत की। वह पिछले फरवरी माह से अस्पताल नहीं आ रही हैं। इस पर जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही।

फोटो संख्या:77- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में स्टाफ को दिशा-निर्देश देते सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र