फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   E-rickshaw driver surrounded and beaten up

Deoria News: ई-रिक्शा चालक को घेरकर पीटा, रुपये व मोबाइल छीना

Tue, 04 Aug 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver surrounded and beaten up
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी एक ई-रिक्शा चालक को कुछ युवकों ने घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास रखे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन भी छीन लिया। घायल का इलाज कराने के बाद परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है।
माधोपुर गांव निवासी महेश यादव ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार की शाम वह रामपुर कारखाना से ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था।
आरोप है कि बहरामपुर मोड़ से आगे पहुंचने पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और ई-रिक्शा में बैठने के लिए कहा। महेश के इन्कार करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने पंच और कड़ा से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। होश आने पर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दाैरान भी पहुंच गए और रव घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी ले गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed