{"_id":"63bc5ea8b919fa021d7e9588","slug":"e-rail-ticket-dalal-arrested-deoria-news-gkp4637937128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीआईबी का छापा, रेल ई टिकट दलाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीआईबी का छापा, रेल ई टिकट दलाल गिरफ्तार
Tue, 10 Jan 2023 05:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
देवरिया में सीआईबी की टीम ने सोमवार को गौरीबाजार में छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। वह फर्जी तरीके से रेल ई टिकट बनाकर यात्रियों से किराए से अधिक रुपये लेता था।
विज्ञापन
गौरीबाजार चौराहे के पास स्थित एक कटरा में एक ट्रेवेल्स की दुकान पर सीआईबी हेडक्वार्टर गोरखपुर की टीम ने छापा मारा। पता चला कि क्षेत्र के पथरहट गांव निवासी संदीप कुमार गोंड की एसके ट्रेवेल्स के नाम से दुुकान है। जो फर्जी तरीके से आईआरसीटीसी की आईडी बनाकर यात्रियों को टिकट देता है और अधिक रुपये लेता है।
विज्ञापन
टीम ने दोपहर में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास व्यक्तिगत छह आईडी, 713 रुपये का एक ई टिकट, यात्रा तिथि के समाप्त 11 ई- टिकट, जिसकी कीमत करीब साढ़े नौ हजार रुपये के मिले। साथ ही एक लैपटॉप, मोबाइल फोन व आठ हजार एक सौ रुपये नकद बरामद हुआ। मामले में देवरिया आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में इस दौरान देवेंद्र प्रताप, अबू फरहान गफ्फार, एम रहमान, सुुनील यादव, महाप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन