{"_id":"5cc5fad4bdec22078b2912ee","slug":"due-to-underpass-construction-rail-route-barred","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे बाधित रहा रेल रूट, हुआ अंडरपास का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे बाधित रहा रेल रूट, हुआ अंडरपास का निर्माण
Mon, 29 Apr 2019 12:41 AM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
बन रहा अंडरपास।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/भाटपाररानी। भटनी-छपरा रेलखंड पर विशुनपुरा रेलवे क्रॉसिंग नंबर 113 पर अंडरपास निर्माण के चलते रविवार को छह घंटे ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इस दौरान कई ट्रेनें निरस्त रहीं तो कुछ को रूट बदलकर गुजारा गया।
भटनी-भाटपाररानी रेलवे लाइन के बीच विशनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप अंडरपास का निर्माण रविवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। इसके चलते भटनी-छपरा रूट भटनी-छपरा पैसेंजर, छपरा-गोरखपुर, छपरा-भटनी, भटनी-छपरा समेत कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गाय। एक्सप्रेस और अधिक दूरी की ट्रेनों का रूट बदलकर चलाया गया। रेल प्रशासन की ओर से तो रुट बाधित रहने की जानकारी पहले ही दी गई थी, बावजूद तमाम यात्री स्टेशन पर भटकते रहे। भटनी, भाटपाररानी, नोनापार, बनकटा, मैरवा, जीरादेई स्टेशनों पर यात्री दिन भर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। स्टेशन मास्टर ने बताया कि दिन में एक बजे तक रूट प्रभावित रहा। इसके बाद संचालन शुरू कर दिया गया है। सिवान, गोपालगंज, कप्तानगंज रूट से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन हुआ।