{"_id":"68c474761c4381f6d7057fe2","slug":"drain-wall-collapsed-for-the-fourth-time-in-light-rain-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163033-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हल्की बारिश में चौथी बार गिरी नाले की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हल्की बारिश में चौथी बार गिरी नाले की दीवार
Sat, 13 Sep 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। बुधवार की रात हुई हल्की बारिश में नाले की दीवार फिर भरभरा कर गिर गई। अब लोग नाले की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। चौथी बार नाले की दीवार गिरने के बाद नगर पालिका प्रशासन चौकन्ना हो गया है ।
जिला जेल के बाद सोंदा की तरफ 1500 मीटर नाले का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी लागत करीब 1.20 करोड़ रुपये है। नगर पालिका इस नाले का निर्माण करा रहा है। बरसात में बार-बार नाले की दीवार गिरने से स्थानीय लोगों में यह नाला चर्चा में आ गया है।
इसके पहले तीन बार इस नाले की दीवार ढह चुकी है। हर बार नगर पालिका प्रशासन इस दीवार का पुनर्निर्माण करा कर मामले को दबा देता है और संबंधित ठीकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस बार भी यही हुआ। बुधवार को हुई हल्की बारिश ने एक सप्ताह पूर्व बने नाले की पोल खोल दी है। आईटीआई सोंदा के पास एक हॉस्पिटल के बगल में हल्की बरसात में नाले की दीवार गिरने के बाद नपा प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे और वह तुरंत हरकत में आ गया। करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित नाले की दीवार का बार बार गिरना जांच का विषय हो सकता है ? जिला जेल के बाद सोंदा की तरफ 1500 मीटर नाले का निर्माण प्रस्तावित है।जिसकी लागत 1.20 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पालिका की जेई पूजा शुक्ला ने बताया कि नाले के गिरने की सूचना मिलने पर मौके का मुआइना किया गया है। इसमें कुछ खामियां मिली हैं।