{"_id":"62a97d803297aa3992228768","slug":"doctor-body-found-hanging-in-room-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला चिकित्सक का शव, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला चिकित्सक का शव, गांव में मचा कोहराम
Wed, 15 Jun 2022 12:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:07 PM IST
सार
थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के बेलडॉड गांव निवासी और प्राइवेट चिकित्सक ब्रजभूषण मिश्र (33) पुत्र डॉ. संकर्षण मिश्र का शव मंगलवार की देर रात कमरे में लगे पंखे में साड़ी के फंदे के सहारे झूलता मिला। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। हालांकि युवक के मौत की वजह लोग पारिवारिक कलह बता रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ.संकर्षण मिश्र के दो संतान महेश्वर और ब्रजभूषण हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ब्रजभूषण बेलडॉड चौराहे पर प्राइवेट प्रेक्टिस करता था। लोगों का यह भी कहना है कि नशे की लत लग गई थी। जिसको लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
ब्रजभूषण के मौत की जानकारी होने पर पत्नी ज्योति देवी और मां प्रेमलता का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि बच्चे आस्था और आर्या कुछ भी समझ नहीं पा रहे थे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन