{"_id":"61cb4e9faa1f2204f952468c","slug":"doctor-and-personel-found-absent-deoria-news-gkp421601045","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिले चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी, एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिले चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी, एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित मिले चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी, एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश
देवरिया। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरूस्त करने के मद्देनजर सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने मंगलवार को एक सीएचसी सहित चार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक सीएचसी पर दो चिकित्सक सहित आधा दर्जन कर्मी अनुपस्थित मिले। वहीं एक न्यू पीएचसी पर सभी अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सीएमओ अनुपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर पहुंचे, जहां निरीक्षण में डॉ. अमित प्रकाश, डॉ. अभय, एलटी प्रमोद मिश्रा, एलए ओमप्रकाश, फार्मासिस्ट गोपाल यादव, वार्ड ब्वाय अनुपस्थित मिले। यहां से सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर के अंतर्गत न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेरो पहुंचे, जहां सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। जबकि न्यू पीएचसी केंद्र मईल पर ताला लटका था और सभी अधिकारी तथा कर्मचारी गायब थे। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर का निरीक्षण किया, जहां यूडीसी निकहत सिद्दीकी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
23228 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक से लोगों को टीका लगाने का प्रयास कर रहा है। जिले में मंगलवार को 385 केंद्रों पर लक्ष्य 38 हजार के सापेक्ष 23228 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें युवा 2853, बुजुर्ग 542 तथा 45 वर्ष से अधिक के 945 को वैक्सीन की प्रथम तथा 18888 लोगों को टीका का द्वितीय डोज लगाया गया।