फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm setup inquiry on complaint

डीएम ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बदसलूकी की जांच का आदेश

Sun, 05 Sep 2021 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
dm setup inquiry on complaint
डीएम ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बदसलूकी की जांच का आदेश
विज्ञापन

भाटपार रानी। तहसील सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दोपहर 12:20 पर पहुंचे उनके पहुंचते ही फरियादियों की लंबी कतारें लग गईं। इसी बीच विकासखंड भटनी के ग्राम संवरेजी में तैनात दलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी ने जिलाधिकारी से स्थानीय प्रशासन की शिकायत की। कहा कि गांव के कुछ युवकों ने 30 अगस्त को खाद्यान्न वितरण के दौरान उसे तथा उसके परिवार को मारा-पीटा व बदसलूकी की। अब तक स्थानीय प्रशासन ने कुछ नहीं किया है। डीएम ने एसडीएम व सीओ को तत्काल जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।
जिला पंचायत सदस्य पिंकी देवी ने छोटी गंडक और खनुवा नदी के जर्जर तटबंध की मरम्मत की शिकायत की। नगर के चिकटोली वार्ड के मुस्लिम महिलाओं ने भूमि विवाद, आर्य चौक के गोविंद वर्मा, अमित आर्य आदि ने नाली के पानी के निकासी की शिकायत, टड़वा के राम सूरत ने पट्टे के कब्जा कराने में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की शिकायत की। जिस पर डीएम ने लेखपाल को फटकार लगाते हुए तत्काल राजस्व टीम के साथ कब्जा दिलाने व विरोधियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 99 मामले आए। राजस्व के 4 मामलों का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। आए मामलों मे सर्वाधिक राजस्व विभाग के 52, पुलिस विभाग के 21, विकास विभाग के 8,चकबंदी के 8 ,नगर पंचायत के 4, विद्युत के 2 व अन्य चार सम्मिलित रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ पंचम लाल, नायब तहसीलदार करण सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला कल्याण विकास अधिकारी मीनू सिंह, खंड विकास अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सुलह अधिकारी चंद्र चूर्ण तिवारी, एसडीओ विद्युत कामता नाथ पांडेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, सहायक जल अभियंता अविनाश यादव जिला कृषि अधिकारी, डीपीआरओ, चकबंदी सीओ राम अवध यादव, सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरहज में छाए रहे राजस्व और पुलिस के मामले
बरहज। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस के मामले छाए रहे। राजस्व के एक मामले का मौके पर निस्तारण हुआ।
एसडीएम सजीव कुमार यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीआरओ अमृत लाल बिंद भी पहुंच गए। महेन के गंगा प्रजापति ने बगीचे की जमीन पाट देने, बढ़या फुलवरिया के साहब लाल ने सार्वजनिक मार्ग पर शौचालय बनवाकर रास्ता अवरुद्ध किए जाने, सुकरौली की किस्मती देवी ने पैमाइश, तरकुलहां के जितेंद्र सिंह ने अनुदान का पैसा दूसरे के खाते में भेजने, नेनुआ की प्रतिमा ने फर्जी तरीके से जमीन पर नाम दर्ज कराने की शिकायत की। राजस्व 21, पुलिस 15, विकास पांच, स्वास्थ्य एक, अन्य तीन सहित कुल 45 मामले आए। सीआरओ अमृत लाल बिंद ने निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार सतीश कुमार, एसडीओ गनेश मिश्र, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 शिकायतें आईं, तीन निस्तारित
सलेमपुर। तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम प्रशासन ने लोगों की शिकायत सुनी। जिसमें कुल 48 शिकायत आई। सबसे ज्यादे राजस्व की 28 शिकायत पहुंची। इसमें तीन का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अन्य शिकायतों में पुलिस के सात, विकास के चार, नगर पंचायत के एक, विद्युत के चार, स्वास्थ्य के एक व पूर्ति के तीन मामले सामिल रहे। इस दौरान ज्वांट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, सीओ कपिल मुनि सिंह, तहसीलदार रामाश्रय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed