फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District President of Pradhan Sangh crushed to death by pickup case registered against six

Deoria News: प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष की पिकअप से कुचल कर हत्या, छह पर केस दर्ज

Thu, 12 Oct 2023 11:19 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Oct 2023 11:19 AM IST
सार

खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र निवासी अशोक मिश्र (56) गांव के प्रधान थे। वह प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी थे। बुधवार की सुबह तकरीबन 10 बजे वह सोन्हुला निवासी गोविंद यादव (28) के साथ बाइक से देवरिया जा रहे थे। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर टड़वा के पास पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
District President of Pradhan Sangh crushed to death by pickup case registered against six
प्रधान संघ के अध्यक्ष मृतक अशोक मिश्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया-सलेमपुर फोरलेन मार्ग पर टड़वा गांव के पास बुधवार की सुबह करीब 10 बजे ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष की पिकअप से कुचल कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर नारेबाजी कर केस दर्ज करने की मांग की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


सीओ ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। मामले में पुलिस ने गांव के चार व बगल के गांव के एक नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र निवासी अशोक मिश्र (56) गांव के प्रधान थे। वह प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी थे। बुधवार की सुबह तकरीबन 10 बजे वह सोन्हुला निवासी गोविंद यादव (28) के साथ बाइक से देवरिया जा रहे थे। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर टड़वा के पास पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी और फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बाइक चालक ने ग्राम प्रधान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रधान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: आंबेडकर जनमोर्चा आंदोलन में शामिल विदेशी नागरिक गिरफ्तार, आईबी ने की पूछताछ


 

प्रधान के पुत्र प्रियांशु का आरोप है कि गांव के मुकेश मिश्रा और अजय तिवारी के परिवार से उनका जमीन और प्रबंधकीय विवाद चला आ रहा है। पंचायत चुनाव में जीतने के बाद कई बार यह लोग शिकायत करते थे। 10 अक्तूबर को दोपहर में जांच के लिए तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी आए थे। शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों ने हत्या करने की धमकी दी थी। इसी विवाद के कारण पिता की साजिश रचकर हत्या की गई है।

इसे भी पढ़ें: गोलघर में सड़क पर खड़ी की गाड़ी तो उठा ले जाएगी क्रेन...25 रुपये बचाने में एक हजार गवाएंगे

प्रियांशु ने बताया कि जिन लोगों ने जांच के दौरान धमकी दी थी उनका वीडियो उनके पास है। पुलिस ने मामले में प्रियांशु मिश्र की तहरीर पर परिसया मिश्र गांव निवासी मुकेश मिश्रा, अजय तिवारी, अतुल, कौशलेश और सोन्हुला टोला निवासी आबिद खान तथा अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना में बाइक चला रहा गोविंद घायल हो गया, वह खतरे से बाहर है।

पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - श्रीयश त्रिपाठी, सीओ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed