फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegations of extorting six thousand rupees after beating a young man; investigation underway.

Deoria News: युवक की पिटाई कर छह हजार रुपये वसूलने का आरोप, जांच शुरू

Fri, 23 Oct 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Allegations of extorting six thousand rupees after beating a young man; investigation underway.
देवरिया। मेहरौना पुलिस चौकी पर एक युवक की पिटाई करने और छोड़ने के बदले छह हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है। आरोप है कि रकम चुरिया गांव के एक शख्स के बैंक खाते में ऑनलाइन मंगवाई गई। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल है। मामले की जांच सीओ सलेमपुर गौरव सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर निवासी युवक 21 अक्तूबर को रिश्तेदारी में मेला देखने चुरिया गांव आया था। दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान नृत्य करते समय कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी को धक्का लग गया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे मेहरौना चौकी ले गए, जहां पिटाई करने का आरोप है।
विज्ञापन

युवक को छोड़ने के बदले छह हजार रुपये मांगे जाने और ऑनलाइन भुगतान के बाद उसे छोड़े जाने की बात सामने आई है। वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट

वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed