{"_id":"67608978677ade1f7301c0c7","slug":"dispute-between-two-villages-over-land-nine-challaned-deoria-news-c-208-1-deo1004-142286-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन को लेकर दो गांवों विवाद, नौ का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन को लेकर दो गांवों विवाद, नौ का चालान
Tue, 17 Dec 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने नौ लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। सिसवार गांव में हुए विवाद में तीन और खिरसर गांव में हुए विवाद में छह लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को पुलिस मौके से हिरासत में ली थी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में जमीनी विवाद को लेकर शिवकुमार यादव और खिरसर गांव निवासी महेंद्र यादव पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष से शिवकुमार यादव, प्रेमप्रकाश यादव और दूसरे पक्ष से सीमा यादव पुत्री महेन्द्र यादव का शांतिभंग में चालान किया है। वहीं खिरसर गांव में नाली में पानी रोकने को लेकर रामईश्वर और दिनेश में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष से रामईश्वर, संदीप, प्रदीप और दूसरे पक्ष से दिनेश, कृष्ण कुमार और अंजलि का शांतिभंग में चालान किया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में हुई मारपीट की घटना में नौ लोगों का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है।