फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Digital arrest is a new form of crime, self awareness is the most effective

Deoria News: डिजिटल अरेस्ट अपराध का नया रूप स्वयं की जागरूकता सबसे कारगर

Wed, 18 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Digital arrest is a new form of crime, self awareness is the most effective
देवरिया/सोनूघाट। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में ऐसे-ऐसे अपराध सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले सोचा भी नहीं गया था। ऐसे में स्वयं की जागरूकता ही इनसे बचने का सबसे बड़ा हथियार होगी। डििजटल अरेस्ट कर साइबर अपराधी डरा धमकाकर पीड़ितों से धन दोहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि जालसाज ईडी का नाम लेकर किसी अभिभावक को इस कदर गिरफ्त में ले ले रहे हैं कि पुलिस तक शिकायत पहुंचते-पहुंचते पीड़ित काफी आर्थिक नुकसान उठा चुका होता है। ऐसे अपराधों को रोकने के लिए हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनाया गया है। डरने का शर्माने की जरुरत नहीं हैं, ऐसी शिकायत होने पर तत्काल शिकायत करें, पुलिस इसका समाधान कराएगी।
विज्ञापन


वह बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुकुल मिशन स्कूल अगस्तपार में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी की कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, ऐसे में इस तरह की कार्यशाला की प्रासंगिकता ज्यादा हो गई है। छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर 112, 1090 के अलावा सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पहले से कार्यरत हैं, कोई भी समस्या होने पर तुरंत शिकायत करें। 112 नंबर तो पुलिस जल्द जवाब देती हैं और मौके पर 10 से 15 मिनट के अंदर पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान परिवेश में साइबर अपराध को रोकने के लिए 1930 नंबर जारी किया गया है। इस पर आपके साथ या किसी नाते रिश्तेदार या परिजन से खाते से बिना जानकारी के लेन-देन गलत तरीके से किया गया हो, फोटो कही अपलोड किया गया हो तो उसे लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा हो, ऐसे अपराधों की शिकायत इस नंबर पर की जा सकती है । समय से शिकायत होने पर साइबर सेल की मदद से बैंक से संपर्क कर ट्रांजेक्शन रोका जा सकता है।अगर कहीं आप आपात स्थिति में या किसी समस्या से गुजर रही हैं तो इसे 1090 पर जरुर बताएं। सोशल मीडिया का प्रयोग कर रहे हैं तो प्राइवेसी सेटिंग में जाकर इसे इनेबल कर लें।


स्कूल के डायरेक्टर बेचू तिवारी, प्रबंधक सुशील तिवारी, डिप्टी डायरेक्टर रमेश मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार जताया, वहीं संचालन छात्रा समृद्धि सिंह व हर्षित मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में संतोष दीक्षित, बीना पांडेय, सतवीर सिंह, पूनम सिंह, आकाश पटवा, शोभा जायसवाल, शशिबाला, कृष्ण कुमार तिवारी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed