फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dhanteras...money rains in the market on the second day too

Deoria News: धनतेरस... दूसरे दिन भी बाजार में धनवर्षा

Wed, 30 Oct 2024 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras...money rains in the market on the second day too
मालवीय रोड पर सजावटी सामानों की खरीदारी करती महिलाए।संवाद
देवरिया। दीपावली पर्व को लेकर बाजार गुलजार है। खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देर रात तक खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ प्रमुख बाजारों में उमड़ी रही है। शहर के आभूषण की एक दुकान के साथ ही दो पहिया वाहनों के शोरूम एवं इलेक्ट्राॅनिक के प्रतिष्ठान पर काफी भीड़ देखने को मिली। इस फेस्टिवल पर कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए भीड़ देखने को मिली है।
विज्ञापन

शहर के पुरवा रोड स्थित गणपति हीरो व सलेमपुर रोड पर मौजूद लक्ष्मी हीरो पर दो पहिया वाहन के नए-नए मॉडल की भरमार है। प्रत्येक खरीदारी पर 2500 से 12000 तक की छूट के साथ उपहार दिए जा रहे हैं। इसी तरह गणपत टीवीएस भी प्रत्येक वाहन की खरीदारी पर 8500 रुपये की छूट दे रहा है। वहीं गणेश बजाज भी खरीदारी के दौरान दस हजार तक की छूट दे रहा है। राजश्री होंडा में सोने का सिक्का व चांदी सिक्का के साथ निश्चित उपहार भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। शहर के आर्य समाज गली में मौजूद गोल्ड हाउस नीरज कुमार, सूरज कुमार सोने व चांदी की खरीदारी पर आकर्षक छूट दे रही है। धनतेरस के अगले दिन भी यहां खरीदारी की अच्छी भीड़ देखने को मिली। मालवीय रोड स्थित केके ज्वेलर्स में भी खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

इधर एसके ज्वेलर्स में भी सोन व चांदी के आभूषण की खरीदारी पर छूट के साथ उपहार ग्राहकों को दिया जा रहा है। हनुमान मंदिर रोड स्थित डीएस वेडिंग माल में रेडिमेड कपड़ों जैसे, कोट, पैंट, शेरवानी, जींस, शर्ट व साड़ियों व कपड़ों की खरीद पर 30 से 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed