फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dewaraha baba bronje statue will be establish in medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में लगेगी देवरहा बाबा की कांस्य प्रतिमा, चढ़ने के लिए होगी सीढ़ी

Mon, 05 Dec 2022 01:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2022 01:29 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए जुलाई 2021 में आए थे। उन्होंने देवरहा बाबा की प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
dewaraha baba bronje statue will be establish in medical college
देवरहा बाबा - फोटो : DEORIA

विस्तार

मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में महर्षि देवरहा बाबा की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। बाबा की प्रतिमा पांच फीट ऊंची होगी। इसके लिए योजना बनाकर शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद प्रतिमा स्थापित करने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके स्थापित होने के बाद हर आने व जाने वाले को बाबा के दर्शन होंगे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए जुलाई 2021 में आए थे। उन्होंने देवरहा बाबा की प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए थे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने कार्यदायी संस्था को देवरहा बाबा की प्रतिमा को जल्द से जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने प्रतिमा स्थापित करने के लिए कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन


एकेडमिक बी ब्लॉक के कोडयार्ड में देवरहा बाबा की बैठी आशीर्वाद देती प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनाई है। इसकी ऊंचाई पांच फीट दो इंच तथा चौड़ाई छह फीट पांच इंच होगी। प्रतिमा को जमीन से पांच फीट छह इंच की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा। इसके चारों तरफ चढ़ने के लिए सीढ़ी बनाई जाएगी। जिस पर चढ़कर बाबा की प्रतिमा तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर तकरीबन पैंतीस लाख रुपये की लागत आएगी। प्रतिमा को स्थापित करने के लिए योजना से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर फाइल प्रशासनिक तथा वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद प्रतिमा स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के कोर्टयार्ड में महर्षि देवरहा बाबा की कांस्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। -डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed