{"_id":"697277221f6da4c19b0aa24f","slug":"devansh-academy-team-became-champion-deoria-news-c-208-1-deo1009-173248-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवांश एकेडमी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवांश एकेडमी की टीम बनी चैंपियन
Fri, 23 Jan 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। अंडर 14 द्वितीय चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप 2025-26 का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को देवांश क्रिकेट एकेडमी और मजीठिया क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें कांटे के मुकाबले में देवांश क्रिकेट एकेडमी ने मजीठिया क्रिकेट एकेडमी को 12 रन से हराकर मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवांश क्रिकेट एकेडमी 29.3 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें देवांश क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सबसे ज्यादे लकी यादव ने 40 रन, सचिन पांडेय ने 39 रन और आर्यन गिरी ने 17 रन की पारी खेली। मजीठिया क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रोहन ने 5 विकेट, भीम ने 3 विकेट और आयुष और अभिनव ने क्रमशः 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मजीठिया क्रिकेट एकेडमी 30 ओवर में 158 रन ही बना सकी। इसमें मजीठिया क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सबसे ज्यादे आयुष सिंह ने 104 रन और शिवम ने 17 रन की पारी खेली। देवांश क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आर्यन सिंह ने 4 विकेट, आबिद ने 3 विकेट और दिव्यांशु ने 2 विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देवांश क्रिकेट एकेडमी के आर्यन सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने प्रदान किया। टूर्नामेंट में 356 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले देवांश क्रिकेट एकेडमी के लकी यादव को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार और सबसे ज्यादा 13 विकेट लेने वाले देवांश क्रिकेट एकेडमी के आर्यन सिंह को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार देवांश क्रिकेट एकेडमी के पीयूष पांडेय को दिया गया। टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले देवांश क्रिकेट एकेडमी के लकी यादव को जयमणि ने प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. निरंजन गोंड़, प्रवीण यादव, वीरेंद्र यादव, व्यास यादव, अवधेश यादव, कोच सुनील त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।