फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria's Afraz Mirza selected in Arunachal Pradesh's Under 23 team

Deoria News: क्रिकेट में अफराज ने बढ़ाया जिले का मान, देवरिया एकेडमी ने किया सम्मान- देश की इस टीम संग खेलेगे

Mon, 06 Jan 2025 04:48 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 04:48 PM IST
सार

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि बीसीसीआई की ओर से आयोजित सीके नायडू प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की टीम से गेंदबाज के रुप में प्रतिभाग कर अफराज मिर्जा ने जिले के खिलाड़ियों के समक्ष एक उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन
Deoria's Afraz Mirza selected in Arunachal Pradesh's Under 23 team
देवरिया क्रिकेट एकेडमी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया क्रिकेट एकेडमी के होनहार खिलाड़ी अफराज मिर्जा, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश की अंडर-23 टीम में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है, का भव्य सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। यह आयोजन देवरिया क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड रजला रोड पर हुआ, जिसमें जिले के कई गणमान्य व्यक्ति और खेल जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहें।

विज्ञापन



सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि बीसीसीआई की ओर से आयोजित सीके नायडू प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की टीम से गेंदबाज के रुप में प्रतिभाग कर अफराज मिर्जा ने जिले के खिलाड़ियों के समक्ष एक उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन


इनसे प्रेरणा लेकर अन्य खिलाड़ी भी देश के अन्य प्रांतों की टीम में स्थान बना सकते हैं और अपने जिले का नाम आगे बढ़ा सकते हैं। इस दौरान सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद, गिरीश सिंह, अवधेश यादव, कलाम खान, नागेंद्र त्रिपाठी, सभासद प्रवीण यादव, संजीव यादव, समीर अंसारी, अदनान सिद्दीकी, सेराज अहमद, और रफीउल्लाह अंसारी जैसे गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed