फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Tourism department office will be built in Ramchandra Vidyarthi campus at a cost of Rs 2.21 crore.

Deoria News: रामचंद्र विद्यार्थी परिसर में 2.21 करोड़ की लागत से बनेगा पर्यटन विभाग का कार्यालय

Sun, 15 Sep 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Tourism department office will be built in Ramchandra Vidyarthi campus at a cost of Rs 2.21 crore.
देवरिया। शहर के रामचंद्र विद्यार्थी परिसर में 2.21 करोड़ की लागत से बनने वाले पर्यटन विभाग के कार्यालय की शनिवार को नींव रखी गई। नए भवन में पर्यटन कार्यालय भवन, पार्किंग में ट्रिमिक्सिंग का कार्य, इंटरलॉकिंग का कार्य, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य, बोरिंग मय सबमर्सिबल तथा हॉर्टिकल्चर का कार्य कराया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सदर सांसद शशांक मणि, विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर भवन शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने कहा कि इस भवन के बन जाने से देवरिया जनपद में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा तथा आम जनता को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन आपको उस जगह, उसकी संस्कृति और उसकी विरासत के बारे में जानने का मौका देता है, इसके अलावा, जब आप परिचित होते हैं, तो व्यक्तिगत विकास की जबरदस्त संभावना होती है। व्यक्तिगत विकास से बेहतर व्यावसायिक अवसर भी मिलते हैं। डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पर्यटक किसी गंतव्य पर जाते हैं और आवास, परिवहन, भोजन, खरीदारी और विभिन्न सेवाओं पर पैसा खर्च करते हैं। यह व्यय स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है, व्यापारिक गतिविधियों और नई नौकरियों को बढ़ाता है। इससे देवरिया शहर का सुनियोजित विकास होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यटन उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। यह रोजगार पैदा करता है, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, स्थानीय बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष अलका सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, महामंत्री रविंद्र कौशल, कृष्ण नाथ राय, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, परियोजना प्रबंधक मनोज सहाय, पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन, सतीश चंद श्रीवास्तव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed