{"_id":"66d61cecd3062e19250c6076","slug":"deoria-news-now-bisra-report-will-reveal-the-mystery-of-youths-death-deoria-news-c-208-1-deo1004-134231-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अब बिसरा रिपोर्ट से खुलेगी युवक की मौत की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अब बिसरा रिपोर्ट से खुलेगी युवक की मौत की गुत्थी
Tue, 03 Sep 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
मदनपुर। धान के खेत में सिंचाई कर रहे युवक की करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी अब बिसरा रिपोर्ट से खुलेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाने के कारण पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट के लिए नमूना भेजा है। मदनपुर कस्बा के छावनी मोहल्ला निवासी युवक की मौत पर रविवार को घर वालों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था।
मदनपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 पूर्वी छावनी निवासी दुर्गविजय गौड़ उर्फ गोलू (22) पुत्र राजकुमार गांव में एक व्यक्ति के यहां रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की देर रात 10 बजे के करीब दुर्गविजय उक्त व्यक्ति के धान के खेत में बिजली के मोटर से सिंचाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि सिंचाई के दौरान मोटर में करंट उतरने से दुर्गविजय करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर वाले साजिश कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक का भाई रोहित ने पुलिस को दिए गए तहरीर में हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का स्पष्ट पता नहीं चलने पर बिसरा के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।