फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Five animals were being taken to Bihar in a pickup, three smugglers and two liners arrested

Deoria News: पिकअप से बिहार ले जा रहे थे पांच पशु, तीन तस्कर और दो लाइनर गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Five animals were being taken to Bihar in a pickup, three smugglers and two liners arrested
रामपुर बुजुर्ग/सोहनपुर। पांच पशुओं को पिकअप में लाद कर बिहार ले जा रहे तीन तस्करों को बनकटा थाने की पुलिस ने दबोच लिया। वहीं लाइनर की भूमिका निभा रहे दो बाइक पर सवार लाइनर को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सोहनपुर-एकडंगा मार्ग पर काली माता मंदिर के पास से हुई। तीन तस्करों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया जबकि दो बाल आपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

बनकटा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक पिकअप पर पशुओं को लाद कर बिहार ले जाया जा रहा है। इस सूचना के मिलने के बाद उपनिरीक्षक शेषनाथ कन्नौजिया व प्रशिक्षु उप निरीक्षक आलोक रंजन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुशांत पाठक ने हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, संतोष पासवान व किसलय कन्नौजिया के साथ शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे सोहनपुर एकडंगा मार्ग पर स्थित काली माता मंदिर के समीप वाहनों की जांच शुरू कर दी। तभी एक संदिग्ध पिकअप रोक कर जांच पड़ताल की तो क्रूरता पूर्वक पांच गोवंश लदे मिले। वाहन पर तीन तस्कर मिले। साथ ही लाइनर की भूमिका निभाते हुए आगे-आगे चल रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए दो बाइक बरामद कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त बनकटा थाने के खोराबार के संजय यादव पुत्र राजेश यादव, कोठा गांव निवासी मुहर्रम अंसारी पुत्र चांद मोहम्मद व भाटपार रानी के दुबौली गांव निवासी मनीष पासवान पुत्र रामध्यान के रूप में हुई। साथ ही दो बाल अपचारियों की भी गिरफ्तार हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर तीन तस्करों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed