फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Dilip Sahni of Gopalganj used to smuggle ganja under the guise of selling stone medicine.

Deoria News: पथरी की दवा बेचने की आड़ में गांजा तस्करी करता था गोपालगंज का दिलीप साहनी

Mon, 26 Aug 2024 02:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Aug 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
Deoria News: Dilip Sahni of Gopalganj used to smuggle ganja under the guise of selling stone medicine.
मेहरौनाघाट। लार थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के मीरगंज कस्बा निवासी एक गांजा तस्कर को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य आरोपी गोपालगंज के थावे के ही लछवार निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वह लार के चोरडीहा में किराये पर कमरा लेकर पथरी की दवा बेचने कार्य करता था। उसने बताया कि दवा की आड़ में वह गांजा की तस्करी करता था।
विज्ञापन

पुलिसिया पूछताछ में जानकारी मिली कि बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव निवासी दिलीप साहनी लार थाना क्षेत्र के चोरडीहा में एक कमरा लेकर रहता था। वह रोज पिट्ठू बैग में गांजा लेकर क्षेत्र के गांजा विक्रेताओं के अड्डे पर निकल जाता था। स्थानीय लोगों में उसकी पहचान पथरी की आयुर्वेदिक दवा देने वाले झोलाछाप डॉक्टर के रूप में थी। शनिवार को पुलिस कार्रवाई में इस बात की पोल खुल गई कि दिलीप साहनी का पथरी की दवा का कारोबार तो महज दिखावा था। असल में वह लार क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर पुड़िया बेचने वालों को गांजा की सप्लाई करता था। लार के पुराने बस अड्डे के पास झोपड़ी में पुड़िया खरीदने वालों की जो भीड़ लगती थी, वहां माल बेचने में दिलीप साहनी ही प्रमुख भूमिका निभाता था। उसकी पोल मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़े मीरगंज के विक्की ने खोली। पुलिस ने दिलीप साहनी को गिरफ्तार कर लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद उसने पुलिस के समक्ष कई गांजा बेचने वाले विक्रेताओं के नाम उगले। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed