{"_id":"66eb533028b5ea8ffa02b367","slug":"deoria-news-dead-body-of-youth-found-in-roadside-pit-no-injury-marks-found-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-135561-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, नहीं मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, नहीं मिले चोट के निशान
Thu, 19 Sep 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मंगलवार की शाम से घर से निकले युवक का शव बुधवार को सड़क किनारे गड्ढे में मिला। पुलिस की जांच में उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज देवरिया पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। मृतक जोगिया बुजुर्ग गांव का निवासी है। घटना के कारण को लेकर परिजन अभी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
जोगिया बुजुर्ग गांव के झिनकाऊ पासवान के तीन बेटों में दूसरे नंबर का सिनोद पासवान (22) मंगलवार की शाम सात बजे घर से रुद्रपुर जाने को बोल कर निकला था। देर रात नहीं लौटा, तो घर वालों ने उसे तलाशन शुरु किया। बुधवार की सुबह रुद्रपुर पचलड़ी मार्ग पर हरजुपुर मोड़ के समीप सड़क किनारे गड्ढे में उसका शव मिला। लोगों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। करीब एक घंटे की छानबीन के बाद युवक के शव की शिनाख्त हो पाई। घर वाले अभी किसी पर हत्या करने की आशंका व्यक्त नहीं कर रहे। मृतक अक्सर गांव से लेकर चौराहे तक घूमता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट पता चल पाएगा। पुलिस ने घर वालों से पूछताछ कर रही है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।