{"_id":"66eb4ef028b5ea8ffa02b364","slug":"deoria-news-dead-body-of-a-married-woman-found-hanging-from-the-latch-of-the-roof-deoria-news-c-208-1-deo1004-135570-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छत की कुंडी में फंदे लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छत की कुंडी में फंदे लटकता मिला विवाहिता का शव
Thu, 19 Sep 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली नौका टोला में मायके में रह रही एक विवाहिता का शव बुधवार की सुबह छत की कुंडी से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिश्रौली गुन्नी टोला निवासी अच्छेलाल कुशवाहा की शादी पड़ोस के मिश्रौली नौका टोला की रहने वाली बबीता देवी 30 से हुआ था। बबीता कभी मायके में तो कभी ससुराल में रहती थी। उसका पति विदेश में है और बारह वर्षीय बेटा ससुराल में है। इधर कुछ दिनों से बबीता देवी अपने मायका मिश्रौली नौका टोला में अपनी मां के साथ रहती थी। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह पशुओं को चारा खिलाने के बाद बबीता देवी घर में चली गई। उसकी मां दरवाजे पर बैठकर पशुओं की देखभाल कर रही थी। बहुत देर तक उसे बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां ने जाकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था।
अनहोनी की आशंका होने पर शोर किया, शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने देखा तो बबीता देवी का शव छत की कुंडी में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंंदे से शव को उतार कर पंचनामा कि और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी श्रीरामपुर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, कोई तहरीर नहीं मिली है।