फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Case registered against 21 people for attempt to murder, rebellion and assault

Deoria News: 21 लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा सहित मारपीट का केस दर्ज

Fri, 30 Aug 2024 06:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Case registered against 21 people for attempt to murder, rebellion and assault
लार। चार दिन पहले आपसी विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षा के 21 लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा सहित मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं फरार चल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन निवासी प्रभुनाथ प्रसाद की तहरीर के मुताबिक चार दिन पहले गांव के कुछ लोग जान से मारने की नीयत से एक राय होकर घर में घुस ईंट से परिजनों को घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर अमन पुत्र संतोष, संतोष पुत्र विद्यासागर, आकाश पुत्र व्यास, पीयूष पुत्र संतोष, बबिता देवी पत्नी संतोष पर केस दर्ज कर लिया। वहीं पीयूष कन्नौजिया ने भी घर में घुस जान से मारने की नीयत से राॅड से हमला कर माता-पिता को मारने पीटने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने गांव के ही फूला देवी स्व. रामगोविंद, निर्मला देवी पत्नी व्यास, विमला देवी पत्नी प्रभुनाथ, गुड्डी देवी स्व. राजनाथ, काजल पुत्री व्यास, अनुराधा पुत्री स्व. राजनाथ, गुड्डू पुत्र स्व. रामगोविंद, प्रभुनाथ पुत्र स्व. रामगोविंद, रामकुमार पुत्र व्यास, राजू पुत्र स्व. सुदामा, अमरेंद्र पुत्र दयाशंकर, रितिक पुत्र काली, मोहन पुत्र स्व. फुलेना, विशेन पुत्र स्व. रामगति, उपेंद्र पुत्र नागेंद्र, प्रमिला पत्नी नंदू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के इक्कीस लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आठ को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है, घटना की जांच की जा रही है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed