{"_id":"66d11c32a6b9c0c3900f45f6","slug":"deoria-news-approval-for-panelization-anesthesia-doctors-will-be-available-on-call-deoria-news-c-208-1-sdn1004-133965-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पैनलाइजेशन की मिली स्वीकृति, ऑनकाल उपलब्ध होंगे बेहोशी के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पैनलाइजेशन की मिली स्वीकृति, ऑनकाल उपलब्ध होंगे बेहोशी के डॉक्टर
Fri, 30 Aug 2024 06:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बेहोशी के डॉक्टर की कमी को देखते हुए पैनलाइजेशन की स्वीकृति मिल गई है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में पास होने के बाद इस पर क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। बेहोशी के डॉक्टर को निर्धारित धन के अलावा आने-जाने के खर्च के रूप में एक हजार रुपये दिए जाएंगे। यह व्यवस्था शुरू होने से बेहोशी के डॉक्टर के अवकाश पर जाने से कार्य बाधित नहीं होगा।
मेडिकल कॉलेज में बेहोशी के डॉक्टर की कमी है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल पुरुष अस्पताल में ऐनीथिया देते हैं, जबकि महिला अस्पताल में एक एसआर हैं। अवकाश पर जाने से ऑपरेशन का कार्य ठप हो जाता है। इधर तीन दिन से ऑपरेशन कार्य ठप है। इस समस्या को देखते हुए बीस दिन पहले प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य को पैनलाइजेशन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। बुधवार को इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। अब पैनल में डॉक्टरों के नाम का चयन कर उनसे सहमति ली जाएगी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में पास होने के बाद इसका क्रियान्वयन होगा। डॉक्टर को दिन में एक ऑपरेशन पर 2000 रुपये और रात में 4000 रुपये दिए जाने हैं। साथ ही एक हजार रुपये यात्रा भत्ता दिया जाएगा।
पैनलाइजेशन की स्वीकृति शासन से मिल गई है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में पास होने के बाद इसे क्रियान्वित किया जाएगा। इस व्यवस्था के शुरू होने से बेहोशी के डॉक्टर के अवकाश पर जाने से ऑपरेशन कार्य बाधित नहीं होगा। इस व्यवस्था से मरीजों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
डॉ. एचके मिश्रा
सीएमएस