फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Abhishek from Gorakhpur secured first place in the 4 km race.

Deoria News: चार किमी दौड़ में गोरखपुर के अभिषेक को मिला प्रथम स्थान

Mon, 24 Aug 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Abhishek from Gorakhpur secured first place in the 4 km race.
चार किमी दौड़ में गोरखपुर के अभिषेक को मिला प्रथम स्थान
सलेमपुर। बापू स्कूल के ग्राउंड में रविवार को मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार किमी दौड़ में गोरखपुर के अभिषेक यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि देवरिया के बोल्ट द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता मेें खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में उमाशंकर ने प्रथम, अरुण राजभर ने द्वितीय तथा शिवम यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिनी मैराथन के मुख्य अतिथि सलेमपुर ब्लॉक प्रमुख/ प्रशासक के प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू और पिंटू चौधरी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद मौजूद रहे। आयोजन में भूतपूर्व सैनिक बजरंगबली यादव का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभासद विश्वनाथ सिंह, अरमान यादव, अभय यादव, अविनाश यादव, गोलू, दीनदयाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed