फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: 7 lakh cusecs of water released into Saryu from Sharda Barrage and Elgin Bridge.

Deoria News: शारदा बैराज और एल्गिन ब्रिज से सरयू में 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

Sun, 15 Sep 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: 7 lakh cusecs of water released into Saryu from Sharda Barrage and Elgin Bridge.
भागलपुर। सरयू नदी में एक बार फिर पानी बढ़ने की संभावना है। इससे तटवर्ती इलाकों के गांवों को प्रभावित होने का भय सताने लगा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली सूचना के अनुसार शारदा बैराज और एल्गिन ब्रिज से लगभग 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड और नेपाल में भारी बारिश हो रहा है। इसको लेकर प्रशासन एक बार फिर पहले से ही अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन

बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के गांवों के लोगों को सचेत रहने को कहा गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के गांवों के आसपास जागरूक करने का निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति सरयू के जलभराव वाले इलाके की ओर न जाय। सभी बाढ़ चौकियों को स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती कर बाढ़ शरणालयों को स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सरयू ने फिर पकड़ी रफ्तार, जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी

सरयू नदी में फिर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शनिवार शाम पांच बजे से नदी में बढ़ाव शुरू हो गया। इससे तटवर्ती इलाकों में फिर बाढ़ की संभावना को लेकर हलचल तेज हो गई है। नदी में हो रहे उतार चढ़ाव से तटवर्ती इलाकों के लोग फिर से सहम गए हैं। नदी का जलस्तर दो हफ्ते से धीरे-धीरे कम होकर रेगुलेटर पर अंकित लाल निशान से 32 सेमी नीचे चला गया था। केद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी में शनिवार शाम से बढ़ोतरी शुरू हो गई। नदी एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है, लेकिन नदी अभी खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे बह रही है। तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर शाम 5 बजे 63 मीटर 90 सेमी दर्ज किया गया। बाढ़ विभाग और प्रशासन के अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed