फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Encounter Two animal smugglers arrested in encounter

Deoria Encounter: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, दोनों के लगी गोली, चौंकाने वाली है इनकी क्राइम कुंडली

Fri, 01 Aug 2025 11:56 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Aug 2025 11:56 AM IST
सार

मुठभेड़ के बाद अभियुक्तों के कब्जे से दो देसी तमंचे, पांच कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों से यह साफ है कि ये अपराधी पहले से ही पुलिस पर हमला करने की तैयारी में थे।

विज्ञापन
Deoria Encounter Two animal smugglers arrested in encounter
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरियारपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात को पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तस्करों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान खुर्शीद शाह (कुशीनगर) और मुनाब अली ( गोपालगंज, बिहार) के रूप में हुई है। दोनों अपराधी कई संगीन मामलों में वांछित थे और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्राम बरूआडीह के पास एक पिकअप वाहन ने जान से मारने की नीयत से एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क पर धरना प्रदर्शन भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से ही दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर थाने लाई और केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

जांच के क्रम में जब पुलिस अभियुक्तों को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए दोबारा लेकर गई, तो उन्होंने वाहन में छिपाए गए अवैध तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने तुरंत उन्हें काबू में लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला 
खुर्शीद शाह के खिलाफ कुशीनगर जिले के विभिन्न थानों में हत्या प्रयास, अवैध हथियार और गोकशी से जुड़े कुल 7 मामले दर्ज हैं। इनमें खड्डा, पडरौना और कसया थानों में दर्ज गंभीर धाराएं शामिल हैं।

वहीं, मुनाब अली के खिलाफ भी आयुध अधिनियम और चोरी की साजिश रचना जैसे आरोपों में तीन केस कुशीनगर के थानों में दर्ज हैं। इन दोनों अपराधियों की आपराधिक पृष्ठभूमि पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है।

विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद अभियुक्तों के कब्जे से दो देसी तमंचे, पांच कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों से यह साफ है कि ये अपराधी पहले से ही पुलिस पर हमला करने की तैयारी में थे। इस पूरी कार्रवाई में बरियारपुर थाना पुलिस की सक्रिय भूमिका रही। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेन्द्र मौर्य, उनि दीपचंद, सुनील कुमार, चन्द्रप्रकाश, कांस्टेबल राकेश, कृष्णानंद यादव, राहुल चौहान, अखिलेश गुप्ता, चांदनी चौधरी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed