{"_id":"5d3893988ebc3e6d1e2bd9d3","slug":"deoria-deoria-news-gkp315133754","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने राप्ती में लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने राप्ती में लगाई छलांग, लापता
विज्ञापन
बरहज के कपरवार राप्ती नदी तट पर नदी में कूदी महिला की तलाश कराती पुलिस
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने राप्ती में लगाई छलांग, लापता
कपरवार के बिनुवापुरी टोले का मामला, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। क्षेत्र के कपरवार के बिनवापुरी टोले के पास बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। लोगों ने महिला को नदी की ओर जाते देखा था। नदी तट से एक पर्स, नई साड़ी और सैंडिल बरामद हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार की दोपहर बाद एक महिला घूंघट में नदी की ओर जाती देखी गई। कपरवार के उमेश निषाद के खेत के पास कपड़े उतारकर उसने नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदता देख लोग शोर मचाने लगे। मौके पर जुटे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही मौके पर थानाध्यक्ष शिवशंकर चौबे, एसआई ओंकारनाथ पांडेय अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला की नई नारंगी साड़ी, सैंडिल और करीब 390 रुपया नकदी सहित एक ज्वेलर्स का नाम लिखा पर्स बरामद किया। लोगों का कहना था कि पहनावे के हिसाब से महिला किसी मध्यम वर्ग परिवार की लग रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की नदी में तलाश की जा रही है।