{"_id":"63ee7dc3b8994d3c650692d4","slug":"deoria-also-in-the-semi-finals-after-defeating-ballia-deoria-news-c-7-1-55999-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बलिया को हराकर देवरिया भी सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बलिया को हराकर देवरिया भी सेमीफाइनल में
Fri, 17 Feb 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रानू सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप के पूल बी का दूसरा क्
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को मेजबान देवरिया ने बलिया टीम को 77 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 26 गेंद में ही सात चौके व एक छक्के से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेल जीत में अहम योगदान देने वाले शैलेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंशुमान सिंह रानू मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत पूल बी का दूसरा क्वार्टर फाइनल देवरिया और बलिया टीम के मध्य हुआ। टॉस जीत देवरिया के कप्तान कृष्णा पांडेय ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। शैलेंद्र ने 54, अखिलेश यादव ने 46 गेंद में दो चौके से 28 रन धीमी लेकिन सधी हुई पारी खेली। विपक्षी टीम से विरेंद्र ने छह ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट, आरजू ने छह ओवर में 38 रन देकर तीन तथा विशाल ने छह ओवर में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी बलिया टीम 23.1 ओवर में 101 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से विरेंद्र ने 35 गेंद में सात चौके से 33, विशाल सिंह ने 16 रन ही कुछ संघर्ष दिखा सके। देवरिया से अमोद ने 4.1 ओवर में 16 रन देकर चार, प्रशांत श्रीवास्तव ने चार ओवर में 17 रन देकर दो, मोहित ने छह ओवर में 23 रन देकर दो, अखिलेश ने पांच ओवर में 26 रन देकर एक विकेट चटकाए। मैच के समापन पर डॉ.अभिषेक कुमार सिंह ने शैलेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान आयोजन कमेटी से जुड़ेे सदस्यों के अलावा खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही।